spot_img

Kupwara : कुपवाड़ा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड, दो एके-सीरीज राइफल सहित हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

कुपवाड़ा : (Kupwara) सुरक्षाबलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले (Jammu and Kashmir’s Kupwara district) में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और दो एके-सीरीज़ राइफल सहित हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया। सेना ने कहा कि यह बरामदगी पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने कुपवाड़ा के वारसन स्थित ब्रिजथोर जंगल से की।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर (Army’s Srinagar-based Chinar Corps) ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के वारसन स्थित ब्रिजथोर जंगल (Bridgethor forest in Warsan, Kupwara) के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और दो एके सीरीज़ राइफलें, चार रॉकेट लॉन्चर, गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा और अन्य युद्ध-संबंधी सामान बरामद किया।

New Delhi : थाईलैंड से 4 भारतीय श्रमिकों को सुरक्षित घर वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने...

Explore our articles