जलालपुर : (Jalalpur) विकासखण्ड जलालपुर की मालीपुर पंचायत स्थित नारी संघ कार्यालय (Rural Women’s Empowerment Program at the Nari Sangh office in Malipur Panchayat, Jalalpur Block) पर जन शिक्षण केन्द्र द्वारा ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सामुदायिक गतिशीलता, महिला नेतृत्व विकास रणनीति तथा पंचायत निगरानी पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत नारी संघ लीडरों के परिचय व गीतों के माध्यम से हुई। नारी संघ की बहनों को बताया गया कि पंचायत स्तर पर अनेक जिम्मेदार लोग होते हैं जैसे वार्ड मेंबर, पंचायत सहायक, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य,(Panchayat assistants, Village Development Officers, and others) जिनकी जिम्मेदारी सेवा प्रदान करना है।
बताया गया कि महिलाओं को स्कूल, मिड डे मील, मनरेगा, आंगनवाड़ी, पोषण दिवस जैसे कार्यों पर निगरानी करनी होगी। जब तक महिलाएं निगरानी नहीं करेंगी, तब तक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। कार्यक्रम का समापन नारेबाजी के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक रामस्वरूप, सामुदायिक कार्यकर्ता पुनीता, रामहित, चांदतारा व लीडर रेखा, सुनीता, चन्द्रमा, संगीता, उर्मिला, मंजू, अनीता (program coordinator Ramswaroop, community workers Punita, Ramhit, Chandtara and leaders Rekha, Sunita, Chandrama, Sangeeta, Urmila, Manju, Anita) आदि उपस्थित रहीं।


