spot_img

New Delhi : कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट 10 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (The Supreme Court) मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले पर सुनवाई को तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई (Chief Justice B.R. Gavai) की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष गुरुवार काे इस मामले की जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया गया। इसके बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।

दरअसल, वकील विशाल तिवारी (Lawyer Vishal Tiwari) ने याचिका दायर कर मांग की है कि बच्चों की मौत के मामलों की कोर्ट की निगरानी में जांच का आदेश दिया जाए। याचिका में मांग की गई है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर और जांच सीबीआई को सौंपी जाए। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर एक न्यायिक आयोग या विशेषज्ञों का टास्क फोर्स गठित करने का दिशा-निर्देश जारी किया जाए।

तमिलनाडु में निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) (Diethylene Glycol) नामक नामक रसायन तय से अधिक मात्रा में मिलाए जाने की वजह से मध्यप्रदेश और राजस्थान के 16 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

Explore our articles