spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में मजबूती का रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। दोनों चमकीली धातु आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई हैं। आज के कारोबार में सोना 1,150 रुपये से लेकर 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी भी 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गया है।

कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,22,030 रुपये से लेकर 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,11,860 रुपये से लेकर 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,22,180 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में (In Mumbai, the country’s financial capital) 24 कैरेट सोना 1,22,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,22,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,22,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,22,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,11,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,22,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles