spot_img

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर युवती ने लगाई छलांग

नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (Supreme Court Metro Station) पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। करीब 24-25 वर्षीय युवती ने मेट्रो प्लेटफॉर्म से नीचे छलांग (A woman, approximately 24-25 years old, jumped from the metro platform) लगा दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने युवती काेनजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

मेट्रो के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह (Metro Deputy Commissioner of Police Kushal Pal Singh) ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 11:42 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एक महिला प्लेटफॉर्म से कूद गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे आधार कार्ड सेंटर के बाहर लाइन में खड़े थे, तभी अचानक छलांग लगाने की आवाज आई। देखने पर पाया कि युवती प्लेटफॉर्म से कूद गई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती पहले लोहे के एंगल पर फंसी और फिर नीचे गिरी। पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया। जांच में घायल युवती की पहचान हर्षिता (24) के रूप में हुई (The injured woman was identified as Harshita (24)) है। डॉक्टरों के मुताबिक युवती बेहोश है और उसका इलाज जारी है। फिलहाल मेट्रो पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Bengaluru : कर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध

बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य...

Explore our articles