मुंबई : (Mumbai) अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड की (Andheri-Ghatkopar Link Road and the new bridge) के काम में तेजी आई है। मुंबई मनपा ने इस काम में बाधा बन रही 37 दुकानों को शुक्रवार को ढहा (The Mumbai Municipal Corporation demolished 37 shops) दिया। इन दुकानदारों को पहले नोटिस और मुआवजा दिया जा चुका था।
मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगरानी के (Mumbai Municipal Corporation Commissioner Bhushan Gagrani) निर्देश पर अतिरिक्त मनपा आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अमित सैनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। उपायुक्त (ज़ोन-6) संतोष कुमार धोंडे और सहायक आयुक्त (उत्तरी प्रभाग) गजानन बेल्लाले तोड़क कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित थे। मुंबई मनपा घाटकोपर क्षेत्र में अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड (एजीएलआर) को चौड़ा करने का काम कर रही है। इसी तरह महाराष्ट्र रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमआरआईडीसी) द्वारा इसी क्षेत्र में एक नए ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
इन दोनों परियोजनाओं के काम में 37 व्यावसायिक निर्माण बाधा बन रहे थे। संबंधितों को नोटिस और मुआवजा दिया गया (Notices and compensation were issued to the affected residents) था। इसके बाद इन निर्माणों पर बेदखली की कार्रवाई की गई। मनपा के उत्तर वार्ड कार्यालय ने इन व्यावसायिक ढांचों को हटा दिया। अब दोनों परियोजनाओं के काम में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं।


