spot_img

Mumbai : राकांपा-एसपी नेता जयंत पाटिल के विरुद्ध विवादित बयान से राजनीतिक माहौल गरमाया

शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को किया फोन
मुंबई : (Mumbai)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Controversial statement against Nationalist Congress Party) (NCP-SP) के नेता जयंत पाटिल (leader Jayant Patil) के विरुद्ध दिए गए विवादित व्यक्तव्य से राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार (NCP-SP President Sharad Pawar) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) को फोन कर इस तरह के विवादित व्यक्तव्य रोकने को कहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि इस विवादित व्यक्तव्य का भाजपा का समर्थन नहीं है। उन्होंने सभी पार्टी के नेताओं को इस तरह के विवादित व्यक्तव्य से बचने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सांगली में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर (BJP MLA Gopichand Padalkar) ने जयंत पाटिल को लेकर विवादित बयान दिया था। पडलकर के इस विवादित व्यक्तव्य को लेकर राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शरद पवार ने इस व्यक्तव्य का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को फोन किया और कहा कि राज्य में सभी नेताओं का आदर करने की परंपरा रही है। इसे बनाए रखना सभी दलों के नेताओं की जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसके बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (BJP state spokesperson Navnath Ban) ने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर इस तरह के व्यक्तिगत बयानों का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा पडलकर के साथ संजय राऊत (Sanjay Raut) के हाल ही में दिए गए व्यक्तव्य पर अजीत पवार के अंदर पाकिस्तानी खून दौड़ रहा है, का भी निषेध व्यक्त करती है।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने पडलकर के व्यक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की परंपरा सभी पार्टी के नेताओं का सम्मान करने की रही है। अपनी पार्टी की ताकत बढ़ाना सभी पक्ष का काम है, लेकिन कटुता किसी भी तरह न बढ़े , इसका विचार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पडलकर के व्यक्तव्य पर भाजपा को ध्यान देना चाहिए। इससे पहले कई बार पडलकर हमारे बारे में भी इस तरह विवादित व्यक्तव्य दे चुके हैं। राकांपा एसपी विधायक और पूर्व मंत्री जीतेंद्र आव्हाड (NCP-SP MLA and former minister Jitendra Awhad) ने कहा कि कोई भी विधायक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आश्रय के बिना इस तरह की बयानबाजी नहीं कर सकता। इसलिए पार्टी प्रमुख या पार्टी की कमान संभालने वालों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर (BJP MLA Gopichand Padalkar) के व्यक्तव्य के विरुद्ध शुक्रवार सांगली में जोरदार मोर्चा आयोजित किया गया। इस मोर्चे में पडलकर का निषेध व्यक्त किया गया। हालांकि राकांपा एसपी के नेता जयंत पाटिल (NCP-SP leader Jayant Patil) ने इस संबंध में प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

Explore our articles