spot_img

Mumbai : मोहित चौहान की आवाज़ में ‘फ़ना हुआ’ रिलीज़, फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा?’ के संगीत को मिली नई उड़ान

मुंबई : (Mumbai) क्यूरियस आईज़ सिनेमा की आगामी फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा?’ (‘Mannu Kya Karega?’) का नया गाना ‘फ़ना हुआ’ रिलीज़ हो गया है। ललित पंडित की धुन और मोहित चौहान की भावपूर्ण आवाज़ (Lalit Pandit’s tune and Mohit Chauhan’s soulful voice) में गाया गया यह गाना दिल टूटने की गहराई को खूबसूरती से बयां करता है। इसके बोल खुद निर्माता शरद मेहरा ने लिखे हैं।

मुख्य भूमिकाओं में व्योम और साची बिंद्रा (Vyom and Sachi Bindra) नजर आएंगे, जबकि विनय पाठक, कुमुद मिश्रा, राजेश कुमार और चारु शंकर जैसे कलाकार फिल्म को मजबूती देंगे। गाने को फिल्माया भी बेहद भावनात्मक अंदाज़ में गया है, जिससे इसकी संवेदनाएं और प्रभावी हो जाती हैं।

12 सितंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर और म्यूज़िक एलबम (music album) को पहले ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है। ‘फ़ना हुआ’ इस संगीत सफर में एक यादगार मुकाम बनता दिख रहा है, जो श्रोताओं के दिलों को छू रहा है।

Explore our articles