spot_img

Mumbai : अंटॉप हिल में छापा, 550 किलो मिलावटी पनीर जब्त

मुंबई : (Mumbai) अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) (Food and Drug Administration)और पुलिस ने त्योहारी सीजन में मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। अंटॉप हिल में बड़ी कार्रवाई की (major action has been taken in Antop Hill) गई है। कुछ डेयरियों में पनीर के रूप में बेचे जा रहे घटिया और अस्वास्थ्यकर 550 किलोग्राम पदार्थ जब्त किया गया है।

यह संयुक्त कार्रवाई सी.बी. कंट्रोल, क्राइम ब्रांच और खाद्य एफडीए ने (CB Control, Crime Branch and Food FDA) की है। सूचना मिली थी कि अंटॉप हिल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कुछ डेयरियों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ पनीर के रूप में बेचे जा रहे हैं। अंटॉप हिल क्षेत्र के जी.टी.बी. नगर में छापेमारी की गई। इस दौरान ओम कोल्ड्रिंक हाउस और श्री गणेश डेयरी (Om Cold Drink House and Shri Ganesh Dairy) के अलावा दुकान के बाहर खड़े एक सुजुकी सुपर कैरी टेंपो से कुल 550 किलोग्राम घटिया पनीर जब्त किया गया। इस मामले में संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles