spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी भी उछल कर 1.20 लाख के स्तर पर पहुंची

साप्ताहिक आधार पर सोने में 440 रुपये तक की तेजी, चांदी में 3,800 रुपये की उछाल
नई दिल्ली : (New Delhi)
घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में तेजी का रुख लगातार बना हुआ है। सोने की कीमत में 840 रुपये से लेकर 860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक (Rs 840 to Rs 860 per 10 grams) की तेजी आई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,620 रुपये से लेकर 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 93,150 रुपये से लेकर 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक (shiny metal is being sold at Rs 1,20,000 per kg in the Delhi bullion market today) रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान जबरदस्त उतार चढ़ाव होने के बावजूद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में सिर्फ 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान महज 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। सोने की तरह ही पूरे सप्ताह कीमत में उतार चढ़ाव के बाद चांदी के भाव में साप्ताहिक आधार पर 3,800 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आ गई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर (24 carat gold is trading at Rs 1,01,770 per 10 grams) पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,01,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

New Delhi : शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने वाले जेएनयू के 14 छात्रों को जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू...

Explore our articles