spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी तेजी आई। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई। सुबह 10 बजे तक कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज (shares of Reliance Industries), भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा के शेयर 2.13 प्रतिशत से लेकर 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 1.56 प्रतिशत से लेकर 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (stock market) में 2,444 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,418 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,026 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्स आज 45.36 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,319.11 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 81,512.36 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 143.93 अंक की मजबूती के साथ 81,417.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) के निफ्टी ने आज 14.40 अंक उछल कर 24,891.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक उछल कर 24,936.45 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 30.60 अंक की उछाल के साथ 24,907.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 676.09 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,273.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 245.65 अंक यानी 1 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,876.95 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

New Delhi : सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना के भाव में तेजी का रुख...

Explore our articles