spot_img

Jaipur : बैकॉक घूमने जा रहे अधेड़ ने एयरपोर्ट स्टाफ से की छेड़छाड़

जयपुर : (Jaipur)जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) पर कार्यरत युवती से एक पैसेंजर ने छेड़छाड़ की है। आरोपी पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 16 अगस्त की रात बैंकॉक जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया (accused came to the airport on the night of August 16 to go to Bangkok) था।

पुलिस के अनुसार युवती एयरपोर्ट पर अपना काम कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती से छेड़खानी की। सीआईएफएफ के जवानों ने उसे पकड़कर एयरपोर्ट थाना पुलिस को (CIFF personnel caught him and handed him over to the Airport Police Station)सौंपा। बीस वर्षीय पीड़िता की इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वह बैंकॉक जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया था। उसका बैंकॉक घूमने का प्लान था।

पुलिस ने बताया कि ज्योति नगर निवासी 54 साल (54-year-old man resident of Jyoti Nagar) का व्यक्ति बैंकॉक की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट आया था। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर खरीदारी के दौरान आरोपित ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोपित शराब के नशे में था। युवती के शोर मचाने पर सीआईएफएफ के जवानों ने आरोपित को पकड़ा और एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

एयरपोर्ट थानाधिकारी संदीप बसेरा (Airport Police Station Officer Sandeep Basera)ने बताया कि सीआईएफएफ की ओर से उन्हें आरोपित सौंपा गया था, जिसे शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पीड़ित युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान पर मौका मुआयना (नक्शा) और अन्य कागजी कार्रवाई की जा रही है। आरोपित पुलिस कस्टडी में है। कार्रवाई के बाद छेड़छाड़ के मुकदमे में गिरफ्तार किया जाएगा।

Kuwait City : कुवैत में अमेरिका के कई युद्धक विमान ध्वस्त, पायलट सुरक्षित

कुवैत सिटी : (Kuwait City) कुवैत (Kuwait) में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक हमले में एक के बाद एक कई...

Explore our articles