spot_img

New Delhi : मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 1,168 अंक तक उछला सेंसेक्स

बाजार की मजबूती के कारण निवेशकों को 6.31 लाख करोड़ का मुनाफा
नई दिल्ली : (New Delhi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा लाल किले से किए गए जीएसटी सुधारों के ऐलान और भारत की क्रेडिट रेटिंग बढ़ने की पॉजिटिव खबर (positive news of India’s credit rating increasing) के कारण शेयर बाजार में आज लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि शुरुआती तेजी के बाद बाजार में कुछ देर के लिए मुनाफा वसूली का दबाव भी बना, इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी लगातार बढ़त के साथ ही कारोबार करते रहे। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1168.11 अंक तक उछल गया। इसी तरह निफ्टी ने भी 390.70 अंक तक की छलांग लगाई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 676.09 अंक यानी 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 245.65 अंक यानी एक प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, रियल्टी और मेटल सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी होती रही। इसी तरह बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थ केयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर आईटी, एनर्जी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स एक प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 451.09 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 444.78 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 6.31 लाख करोड़ रुपये का जबरदस्त मुनाफा हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,365 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,562 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,627 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 176 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,760 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,858 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 902 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान में और 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स (The BSE Sensex) आज 718.13 अंक की मजबूती के साथ 81,315.79 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 1,168.11 की बढ़त के साथ 81,765.77 अंक तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर 11 बजे के बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 560 अंक से अधिक फिसल कर 81,202.42 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर जोर बनाया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 676.09 अंक की तेजी के साथ 81,273.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 306.90 (NSE’s Nifty today jumped 306.90 points)अंक की छलांग लगा कर 24,938.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 10 बजे के थोड़ी देर पहले 390.70 अंक की मजबूती के साथ 25,022 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर बाद ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 170 अंक फिसल कर 24,852.85 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर दिखाया, जिसके कारण निफ्टी निचले स्तर से थोड़ी मजबूती दिखाते हुए 245.65 अंक की बढ़त के साथ 24,876.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी 8.75 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 5.86 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 5.08 प्रतिशत, नेस्ले 5.02 प्रतिशत और बजाज ऑटो 4.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, आईटीसी 1.25 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 1.14 प्रतिशत, एटरनल 1.10 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.04 प्रतिशत और एनटीपीसी 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles