मॉस्को : (Moscow) रूस में सेना के एक बारूद संयंत्र (army gunpowder plant in Russia) में शुक्रवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। इस विस्फोट में 134 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में रूस के चार सैनिक भी शामिल हैं। आपातकालीन मंत्रालय (Emergency Ministry officials) के अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि यह विस्फोट मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में रियाजान क्षेत्र में स्थित एक संयंत्र में हुआ था।
सरकारी मीडिया (State media reported) ने बताया कि यह संयंत्र औद्योगिक विस्फोटक, कवच-रोधी हथियार और पनडुब्बियों के लिए गैस जनरेटर (industrial explosives, anti-armor weapons and gas generators for submarines) बनाता है। अधिकारियों ने संभावित औद्योगिक सुरक्षा उल्लंघनों की आपराधिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन उन्होंने किसी गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की है।
रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय (Russia’s Emergency Situations Ministry) ने आज कहा कि विस्फोट स्थल के लगभग आधे हिस्से के मलब में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। यह संयंत्र कभी सरकारी रक्षा समूह रोस्टेक का हिस्सा था। 2018 में यह बंद हो गया था। कॉर्पोरेट फाइलिंग में यह जावोद इलास्टिक नाम से एक निजी हथियार (manufacturer under the name Zavod Elastic) और गोला-बारूद निर्माता के रूप में पंजीकृत है।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 के बाद से इस संयंत्र में यह दूसरा घातक विस्फोट है। 2021 में हए विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे।


