spot_img

New Delhi : नोएल टाटा बने टाटा संस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर

नई दिल्‍ली : (New Delhi) देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा समूह की कंपनी टाटा संस (Tata Sons, a company of Tata Group, one of the largest business groups in the country) ने नोएल टाटा को बोर्ड में निदेशक नियुक्त (appointed Noel Tata) किया है। कंपनी की 107वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में इसकी मंजूरी दी गई। ये रतन टाटा के निधन के बाद टाटा सन्स की पहली जनरल मीटिंग (first general meeting) है।

कंपनी ने जारी एक बयान में कहा कि टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा की टाटा संस के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्ति को गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। कंपनी की 107वीं वार्षिक आम बैठक (107th Annual General Meeting) (एजीएम) में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। नोएल टाटा पिछले साल अक्टूबर में रतन टाटा के देहांत के बाद से टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं।

नोएल टाटा अब अधिकारिक रूप से टाटा सन्स के बोर्ड में शामिल (officially joined the board of Tata Sons) हो गए हैं। टाटा ट्रस्ट टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी रखता है, जो टाटा समूह के कामकाज के महत्वपूर्ण निर्णय लेता है।

Explore our articles