spot_img

Moscow : रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

मास्को : (Moscow) रूस की वायुरक्षा प्रणालियों (Russian air defense systems) ने रात भर में देश के 11 स्थानों में 81 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (Ukrainian unmanned aerial vehicles) (UAVs) को रोका या नष्ट कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। यूक्रेन ने रात लगभग नौ बजे से सुबह तक कई स्थानों पर यूएवी हमले का प्रयास किया।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, “18 जून को रात 9:20 बजे मास्को समय (GMT+3) से लेकर 19 जून को सुबह 6:40 बजे तक 81 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग यूएवी (Ukrainian fixed-wing UAVs) को वायुरक्षा इकाइयों ने रोका या नष्ट कर दिया। ब्रांस्क क्षेत्र में 19, कुर्स्क क्षेत्र में 17, स्मोलेंस्क क्षेत्र में 13, वोल्गोग्राड क्षेत्र में सात, ओर्योल क्षेत्र में छह, रोस्तोव क्षेत्र में पांच, क्रीमिया गणराज्य में पांच, बेलगोरोड में तीन, अस्त्राखान क्षेत्रों में तीन, रियाजान क्षेत्र में दो और मास्को क्षेत्र में एक यूएवी को या रोक दिया गया या मार गिराया गया।

ब्रांस्क क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज (Bryansk region governor Alexander Bogomaz) ने कहा कि सीमावर्ती रूसी क्षेत्र में 19 फिक्स्ड-विंग यूएवी नष्ट होने के बाद कोई चोट या क्षति नहीं हुई। न ही रियाजान क्षेत्र के गवर्नर पावेल मालकोव ने ड्रोन हमले के बाद किसी नुकसान की सूचना दी।

Dhaka : बांग्लादेश में ढाका-टांगाइल-जमुना ब्रिज हाइवे पर रात से लगा है 47 किमी लंबा जाम

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश में ढाका-टांगाइल-जमुना ब्रिज हाइवे (Dhaka-Tangail-Jamuna Bridge Highway in Bangladesh) पर रात से 47 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। पुलिस...

Explore our articles