नई दिल्ली : (New Delhi) देश में कोरोना के मामलों (Corona cases) में बढ़ोतरी जारी है। गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की 7,154 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 33 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें से एक मध्यप्रदेश और दो महाराष्ट्र में मौत हुई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9556 है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक लगभग सभी राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। केरल में सबसे अधिक मामले हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2,165 है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में काफी संख्या में सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।गुजरात और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 1,281 और 747 मामले हैं। दिल्ली में 731 और महाराष्ट्र में 615 कोरोना के मामले हैं।


