spot_img

Mumbai : विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ अब बनी ‘द बंगाल फाइल्स’

मुंबई : (Mumbai) विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) अब अपनी चर्चित ट्रिलॉजी (popular trilogy) की तीसरी कड़ी के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। पहले इसे ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर(”The Delhi Files: The Bengal Chapter’) के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब उसे ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ (‘The Bengal Files: Right to Life’.) नाम की नई पहचान मिली है। यह फिल्म अब 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माताओं अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और खुद विवेक अग्निहोत्री ने यह नाम बदलाव जनता की भावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए किया है।

ये फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ ट्रिलॉजी की तीसरी किश्त (third installment of Vivek Ranjan Agnihotri’s ‘Files’) है, जिसमें इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019)(‘The Tashkent Files’ (2019)) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) (‘The Kashmir Files’ (2022)) आ चुकी हैं। ये अगली फिल्म 1940 के दशक में विभाजन से पहले वाले बंगाल में हुए सांप्रदायिक दंगों पर आधारित है, खासतौर पर डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों पर फोकस करती है। अग्निहोत्री ने इन घटनाओं को ‘हिंदुओं का नरसंहार’ बताया है और इस फिल्म के ज़रिए वो भारतीय इतिहास के इस अनदेखे हिस्से को सामने लाना चाहते हैं।

इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें आईं, खासकर सुरक्षा को लेकर, जिसकी वजह से कोलकाता की बजाय मुंबई में फिल्माया गया। इसके बावजूद विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम ने ये प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है और अब ये अहम कहानी पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

कुछ महीने पहले मेकर्स ने फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती frightening first look of veteran actor (Mithun Chakraborty).का डर पैदा कर देने वाला फर्स्ट लुक दिखाया गया था। वो एक सुनसान कॉरिडोर में सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में चलते नजर आते हैं और जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं।

‘द दिल्ली फाइल्स’ को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है (‘The Delhi Files’ is written by Vivek Agnihotri) और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने (produced by Abhishek Agarwal and Pallavi Josh) iप्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम किरदारों में नजर आएंगे। ये फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस (Tej Narayan Agarwal and I Am Buddha Productions) ने पेश की है और विवेक की ‘फाइल्स’ ट्रिलॉजी (Vivek’s ‘Files’ trilogy,)का हिस्सा है, जिसमें पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ (‘The Kashmir Files’ and ‘The Tashkent Files’) शामिल हैं।

Explore our articles