spot_img

Dhaka : बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के कमांडर एके खांडकर की पत्नी फरीदा नहीं रहीं

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ, एयर ऑपरेशन किलो फ्लाइट के कमांडर और पूर्व चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर वाइस मार्शल एके खांडकर (Air Operation Kilo Flight Commander and former Chief of Air Staff Air Vice Marshal AK Khandker) की पत्नी फरीदा खांडकर (Farida Khandker) का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार को ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में 82 साल की आयु में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, बांग्लादेश के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि वायुसेना प्रमुख ने फरीदा खांडकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। खबर में कहा गया है कि आज ढाका में बीएएफ शाहीन मस्जिद में अस्र की नमाज के बाद उनकी नमाज-ए-जनाजा होगी। इसके बाद बीएएफ शाहीन कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाएगा

New Delhi : बालाजी वेफर्स में हिस्सेदारी के लिए जनरल अटलांटिक को सीसीआई की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) (CCI) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड (General Atlantic Singapore BWP...

Explore our articles