spot_img

Chandigarh : एजीटीएफ ने गैंगस्टर भगवानपुरिया के सहयोगी को पकड़ा

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया के करीबी सहयोगी नीलसन मसीह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपित नीलसन मसीह बटाला के घोमन में हुए गोरा बरियार हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। नीलसन मसीह ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर गोरा बरियार पर गोलियां चलाई थी। इस घटना में गोरा बरियार की मौत हो गई थी और उसका दूसरा साथी बिल्ला मंडियाला गंभीर रूप से घायल हुआ था।

पंजाब पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि नीलसन मसीह पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में मसीह ने खुलासा किया है कि वह लगातार गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया के संपर्क में था। जग्गू भगवान पुरिया के निर्देश पर ही मसीह ने गोरा बरियार की हत्या की साजिश रची और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि गोरा बरियार हत्या मामले में मसीह फरार चल रहा था। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश भी कर रही है। एजीटीएफ ने नीलसन मसीह को आगे की कार्रवाई के लिए बटाला पुलिस को सौंप दिया गया है।

Explore our articles