spot_img

Haldwani : हल्द्वानी के नगर सहकारी बैंकों में नए एटीएम लगेंगे

हल्द्वानी : (Haldwani) शहर के नगर सहकारी बैंकों में नए एटीएम लगेंगे इसे लेकर बैंक प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में शहर के स्टेडियम के पास 1 साल से बंद पड़ा एटीएम भी बदला जाएगा। नगर की मुख्य ब्रांच के मैनेजर अमित नेगी ने बताया कि बैंक के पुराने एटीएम को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। उन्होंने बताया की नई माइक्रो मशीन लगाने के बाद एटीएम को संचालित किया जाएगा इसके अलावा जिले में अन्य एटीएम भी माइक्रो चिप मशीन की सुविधा से लैस होंगे।

ज्ञात हो कि हल्द्वानी में मुख्य बाजार के पास स्टेडियम स्थित कॉपरेटिव बैंक का एटीएम नए माइक्रो एटीएम के इंतजार में लंबे समय से बंद रहा। दरअसल करीब 3 माह पूर्व जब इस संबंध में बैंक अधिकारियों से पूछा गया था तो उनका कहना था कि एटीएम मशीन में माइक्रो मशीन लगाई जानी है। ऐसे में अब इसके लिए नए सत्र में कार्य होगा। उस समय बैंक मैनेजर अमित नेगी ने बताया था कि एटीएम मशीन पुरानी होने के कारण दिक्कत आ रही थी। इसलिए इसे बंद कर दिया गया है। अब नई माइक्रो मशीन के आने के बाद ही एटीएम का संचालन होगा।

Explore our articles