spot_img

Siliguri : घर में चोरी के आरोप में आरोपित गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : (Siliguri) एनजेपी थाने की पुलिस ने घर में चोरी के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम जाहिदुल अली है। वह फूलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के कामरांगागुड़ी इलाके का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले पोड़ाझार इलाके की रहने वाली दीपाली घोष के घर में चोरी की घटना थी। घर से सोने के गहने और नकदी चोरी हो गई थी। दीपाली ने एनजेपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की जांच के बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात चोरी के आरोप में जाहिदुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ के बाद उसके पास से चोरी के दस ग्राम सोना भी बरामद कर लिया गया। आरोपित चोरी के सोने को पिघलाकर बेचने की कोशिश कर रहा था। एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Explore our articles