spot_img

Kolkata : आरजी कर कांड में सीबीआई पर फिर गंभीर आरोप, पीड़िता के माता-पिता बोले– ‘पैसे लेकर मामले को दबाया जा रहा है।

कोलकाता : (Kolkata) आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में मृत पाई गई महिला डॉक्टर के माता-पिता ने एक बार फिर सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि सीबीआई पैसे लेकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

नौ अगस्त 2023 को आरजी कर अस्पताल में एक युवा डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरूआती जांच में मामला दुष्कर्म और हत्या का पाया गया है। कुछ ही घंटों में कोलकाता पुलिस ने सिविक वोलंटियर संजय राय को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

अब मृतका के माता-पिता का कहना है, “हमें जानकारी मिली है कि सीबीआई पैसे लेकर असली सच्चाई को छिपाने का प्रयास कर रही है। हम अपनी बेटी को इंसाफ दिलवाने के लिए जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति से व्यक्तिगत तौर पर भी मिलेंगे।”

इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के महासचिव कुणाल घोष (Kunal Ghosh) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “घटना के तुरंत बाद कोलकाता पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद मृतका के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। अब अगर वही परिवार सीबीआई पर सवाल उठा रहा है, तो उनकी भूमिका पर भी सवाल उठेंगे।”

इस पूरे मामले में अब तक केवल एक ही व्यक्ति, संजय राय (Sanjay Rai) , को आरोपित बनाया गया है, जिसे अदालत ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि राज्य सरकार इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और दोषी को फांसी की सजा दिलवाने के लिए हाई कोर्ट गई है।

Mumbai : छह साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में प्रवेश

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने नई शिक्षा नीति के तहत आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से पहली कक्षा में एडमिशन के नियमों...

Explore our articles