spot_img

Jaunpur : पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर: (Jaunpur) जफराबाद थाना (Zafarabad police station) अंतर्गत शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर गाे तस्कर काे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व नकदी बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी (City Officer) शहर देवेश कुमार सिंह ने इस संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि शुक्रवार देर रात शातिर गाे तस्कर हौज टोल हाइवे के पास से राजेपुर रोड की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने हौज टोल हाइवे राजेपुर की तरफ बढ़ रही थी कि तभी एक व्यक्ति राजेपुर की ओर से मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पास आने पर बाइक सवार पुलिस टीम को देख कर भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ (self-defense) पुलिस टीम ने फायर किया, जिससे अभियुक्त घायल होकर गिर गया। पुलिस टीम खुद को बचाते हुए व्यक्ति के पास गई, मौके से उसके पास से एक तमंचा बरामद कर लिया।

नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शैलेश यादव निवासी रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर जौनपुर बताया, जो कि एक अन्तरजनपदीय शातिर गाेतस्कर (inter-district notorious cattle smuggler) है। उसके विरुद्ध कई जिलाें में मुकदमें पंजीकृत हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Explore our articles