spot_img

Dhaka: बांग्लादेश में बस खाई में गिरी, 55 लोग घायल

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश के लालमोनिरहाट सदर उप जिला के बुदरताल क्षेत्र में आज तड़के राजधानी ढाका जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 55 लोग घायल हो गए। इनमें आठ की हालत नाजुक है। इन आठ लोगों को रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

द डेली स्टार (The Daily Star) की खबर के अनुसार, पुलिस और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना महेंद्रनगर-मोस्तोफी मार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुई। घायलों में से आठ की हालत गंभीर है और उन्हें रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी को लालमोनिरहाट सदर अस्पताल ले जाया गया। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

लालमोनिरहाट सदर अस्पताल की रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (Resident Medical Officer) डॉ. समीरा हुसैन चौधरी ने पुष्टि की कि 25 घायल यात्रियों का अभी भी इलाज चल रहा है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। घायलों में से एक सोहनुर इस्लाम ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी और अचानक मोड़ पर उसने नियंत्रण खो दिया। कई महिलाएं और बच्चे बुरी तरह घायल हुए हैं। लालमोनिरहाट सदर थाना प्रभारी बादल कुमार मंडल ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई।

Mumbai : झूठे बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) नांदेड़ जिले की पुलिस (Nanded district police) ने बीड़ जिले से बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाले आरोपित को बीती...

Explore our articles