spot_img

New Delhi : हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 444 अंक उछला

नई दिल्ली : (New Delhi) वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी दिखी। कारोबार के अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 443.79 अंक यानी 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 81,442.04 के स्‍तर पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 24,750.90 के स्‍तर पर बंद हुआ है।

विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सर्वाधिक 4.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी चढ़कर बंद हुए। इसके उलट इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

इसके अलावा एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। यूरोपीय बाजार दोपहर कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 फीसदी बढ़कर 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी में भी 78 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर बंद हुआ था।

New Delhi : महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, डायना बेग की वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने महिला टी20 विश्व कप (Women's T20 World Cup) 2026 और उससे पहले...

Explore our articles