spot_img

Mumbai : पुणे के पाझर तालाब में डूबने से चार लड़कों की मौत

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले के चाकन के पास पाझर तालाब (Pajhar pond near Chakan in Pune district) में तैरते समय डूबने से चार किशोर लड़कों की मौत हो गई है। इन चारों के शव पुलिस ने रविवार को सुबह सरकारी अस्पताल में भेज दिए हैं।

पुलिस के अनुसार पुणे के मेदंकरवाड़ी के रहने वाले चार किशोर लड़के शनिवार शाम को चाकन के पास पाझर तालाब में तैरने गए थे। पानी का अंदाज न होने की वजह से चारों लड़के तालाब में डूब गए। देर रात तक जब लड़के घर नहीं लौटे तो घर वालों ने इसकी जानकारी चाकन पुलिस को दी। चाकन पुलिस ने रविवार तड़के चारों लड़कों मकार बाबासाहेब हांगे (13), श्लोक जगदीश मानकर (11), प्रसाद शंकर देशमुख (11) और नैतिक गोपाल मोरे (12) के शव बरामद कर लिए। इस घटना के बाद मेदंकरवाड़ी में शोकसंतप्त माहौल बन गया है।

Explore our articles