spot_img

Faridabad : फरीदाबाद में शार्ट सर्किट से वर्कशॉप गोदाम में लगी आग

फरीदाबाद : (Faridabad) एनआईटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोछी इलाके में एक वर्कशॉप के ऊपर बने गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी जिससे गोदाम में रखा कागज का सामान तेजी से जलने लगा। घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है और समय रहते फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार गोछी क्षेत्र की ऑटो इंडस्ट्री नामक वर्कशॉप के ऊपर बने एक छोटे गोदाम में शनिवार को अचानक आग भडक़ उठी। वर्कशॉप में ट्रैक्टर के पाट्र्स बनाए जाते हैं और गोदाम में कागज के गद्दे (कागज़ी थोक माल) स्टोर किए गए थे। आग लगने के तुरंत बाद गोदाम से धुएं और आग की लपटें उठने लगी। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने नीचे वर्कशॉप में काम कर रहे कर्मचारियों को सूचना दी। वर्करों ने आग बुझाने की खुद कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लगभग 15 मिनट में फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को फैलने से रोक दिया गया। संजय पुलिस चौकी के सिपाही रोहतास भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया यह पूरा इलाका गोछी कहलाता है और गली नंबर 2 में स्थित इस वर्कशॉप में ऑटोमोटिव पाट्र्स बनाए जाते हैं। वर्कशॉप के ऊपर एक छोटा गोदाम बना हुआ था, जिसमें कागज के गद्दे रखे थे। संभवत: गोदाम में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। गोदाम में कागज सामग्री अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की तत्परता के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज...

Explore our articles