spot_img

Moradabad : बहन के प्रेमी ने नाबालिग से कराई थी शाहरुख की हत्या, गिरफ्तार

मुरादाबाद : (Moradabad) मझोला थाना क्षेत्र में बीते दिन हुई युवक शाहरुख की हत्या उसकी बहन के प्रेमी ने बालआपचारी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार करते हुए बाल आपचारी काे पकड़ लिया है। आरोपित के पास से 12 बोर एक अवैध देसी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह व सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुरुवार काे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को सूचना मिली थी कि मझोला के जयंतीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित तिकोना मस्जिद के पास एक युवक का शव पड़ा है। इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय शाहरुख के रूप में की। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर शाहरुख की हत्या के आरोप में थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर करुला निवासी राजा उर्फ़ गुलवेज को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित ने स्वीकारा कि पिछले दाे वर्षों से शाहरुख की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी शाहरुख काे हाे गई थी जाे इसका विराेध कर रहा था। इस पर मैंने उसे ठिकाने लगाने की प्लानिंग की थी। कुछ दिन पहले शाहरुख का झगड़ा पास में रहने वाले एक व्यक्ति से हो गया था। शाहरुख ने उसे मारा पीटा था। इसके बाद मैंने पिटने वाले युवक के नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शाहरुख की हत्या की प्लानिंग रची थी। 28 मई की रात्रि मेरे कहने पर नाबालिग ने शाहरुख को तमंचे से गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हम दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि आराेपित काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

New Delhi : संजय कपूर संपत्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड मीटिंग के एजेंडा पर रोक लगाई

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर (late industrialist Sanjay Kapoor) की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति विवाद...

Explore our articles