spot_img

New Delhi : अंतरिम व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए अमेरिकी अधिकारियों के भारत आने की उम्मीद

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारियों का एक दल आने वाले दिनों में भारत आ सकता है। यह दल दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर अगले दौर की चर्चा करेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका नौ जुलाई से पहले अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हो सकते हैं। अभी तक हुई बातचीत में भारत ने घरेलू वस्तुओं पर 26 फीसदी जवाबी शुल्क से पूरी छूट देने पर जोर दिया है। जानकारी के मुताबिक व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी अधिकारियों की टीम के भारत आने की उम्मीद है। वार्ताएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। भारत के मुख्य वार्ताकार वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने पिछले हफ्ते ही वाशिंगटन की अपनी चार दिवसीय यात्रा पूरी की। उन्होंने प्रस्तावित समझौते पर अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ बातचीत की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता को गति देने के लिए पिछले सप्ताह वाशिंगटन में थे। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से दो बार मुलाकात की।

उल्‍लेखनीय है कि अमेरिकी प्रशासन ने 2 अप्रैल, 2025 को भारतीय वस्तुओं पर 26 फीसदी का अतिरिक्त पारस्परिक टैरिफ लगाया था, लेकिन बाद में इसको 90 दिनों के लिए नौ जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि भारतीय वस्तुओं पर अभी भी अमेरिका द्वारा लगाया गया 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ लागू है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles