spot_img

Mumbai : ठाणे जिले में उल्हास नदी उफान पर, बदलापुर में 100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

700 खतरनाक इमारतों में रहने वाले परिवारों को स्थानांतरित किया जाएगा: जिलाधिकारी

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से इस क्षेत्र में बहने वाली उल्हास नदी उफान पर है। बदलापुर में 4 घंटे में 160 मिमी बारिश दर्ज की गई और 100 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे ने ठाणे जिले में खतरनाक इमारतों में रहने वाले ७०० परिवारों को चिन्हित किया है। इन सभी को जल्द सुरक्षित स्थल पर स्थानांतरित किया जाएगा।

अशोक शिंगारे ने सोमवार को बताया कि जिले में रातभर मध्यम बारिश हुई, बदलापुर और मुरबाड इलाकों में बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रही। जिले के सभी नगर निगम क्षेत्रों में बारिश हुई है, सभी क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में है। जलमग्न बदलापुर रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से सूख गया है तथा सभी स्थानीय सेवाएं पुन: बहाल हो गई हैं। लोकल ट्रेनें दस से पंद्रह मिनट देरी से चल रही हैं, लेकिन कहीं भी ट्रेनें पूरी तरह बंद नहीं की गई हैं। अशोक शिंगारे ने बताया कि सभी स्थानों पर सडक़ यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

अशोक शिंगारे ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुझाव दिया है कि लोगों को एक-दूसरे के प्रति सतर्क और सकारात्मक रहना चाहिए तथा प्राकृतिक आपदा, बारिश और बाढ़ आने पर प्रशासन को सकारात्मक प्रतिक्रिया देनी चाहिए। इसलिए, हम उसी तरह से काम कर रहे हैं। जिले में 700 खतरनाक इमारतें हैं, जिनके परिवारों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने का कार्य प्रगति पर है। नाले की सफाई के संबंध में, 70/80 प्रतिशत नाले की सफाई पूरी हो चुकी है।

ठाणे जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वर्तमान स्थिति में उल्हास नदी खतरे के स्तर के करीब बह रही है। प्रशासन इस पर कड़ी नजर रखे हुए है और क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण भी किया है। जिला कलेक्टर ने सभी से यही अपील है कि यदि आवश्यक हो तो ही घर से बाहर निकलें। जिले में कहीं भी भूस्खलन की कोई घटना नहीं हुई है। जिले में कुछ भूस्खलन प्रबंधन स्थलों का निरीक्षण किया गया है, जिले में 152 भूस्खलन स्थल हैं, जो कसारा, मुरबाड, मुरबाड राजमार्ग, मुंब्रा, कलवा में हैं, यहां पर्याप्त निवारक उपाय किए गए हैं।

बदलापुर में 4 घंटे में 160 मिमी बारिश दर्ज की गई

बदलापुर में 4 घंटे में 160 मिमी बारिश दर्ज की गई और 100 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आपातकालीन स्थिति में 12,000 नागरिकों को निकालने की तैयारी की गई। नगर निगम की मशीनरी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मुख्य प्रशासकीय अधिकारी मारुति गायकवाड़ ने बताया कि बदलापुर में आज मात्र 4 घंटे में 160 मिलीमीटर बारिश हुई। उल्हास नदी के चेतावनी स्तर पर पहुंचने के कारण नगर निगम प्रशासन ने 100 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

मुख्य अधिकारी मारुति गायकवाड़ ने बताया है कि यदि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो नगर निगम 12,000 नागरिकों को स्थानांतरित करने के लिए तैयार है। आज सुबह से हो रही बारिश में कोई हताहत या संपत्ति की क्षति नहीं हुई है। मारुति गायकवाड़ ने यह भी बताया कि सुबह मेट्रो में फंसी कार को क्रेन की मदद से तत्काल हटा दिया गया। प्रशासन ने भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles