spot_img

Barabanki : तीन दिन पुराना शव मिलने से गांव में सनसनी, युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बाराबंकी : (Barabanki) थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम पानापुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान हितेन्द्र कुमार (25) पुत्र स्व जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पानापुर निवासी बिट्टो देवी अपने छोटे बेटे सुधीर के साथ गुरुवार को बहराइच जनपद के पत्ती गांव स्थित रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होने गई थीं। उस दौरान उनका बड़ा बेटा हितेन्द्र घर पर अकेला था। रविवार को जब वे वापस लौटीं, तो घर के भीतर से तेज बदबू आ रही थी और दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो छोटे बेटे ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। हितेन्द्र का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था और शव सड़ने लगा था।

शव से टपक रहा था पानी, बदबू से ग्रामीण हुए व्याकुल

बताया जा रहा है कि शव करीब तीन दिन पुराना था और गर्मी के कारण वह सड़ने लगा था। शव से पानी टपक रहा था और पूरे घर में बदबू फैल चुकी थी। इस दृश्य को देखकर घर के लोग और आसपास के ग्रामीण स्तब्ध रह गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बुलाया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनदीप सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रत्नेश पांडेय ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।”

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles