spot_img

Maharashtra : मानसून को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने किया सतर्क, पांच जून तक किसान न करें जल्दबाजी

महाराष्ट्र : (Maharashtra) महाराष्ट्र के कृषि विभाग ने मानसून को लेकर राज्य के किसानों को सतर्क किया है। विशेषकर शुष्क भूमि वाले किसानों से अपील की गई है कि वे बुवाई और खेती में जल्दबाजी न करें. यदि जल्दबाजी में बुआई की गई तो किसानों को नुकसान होने की संभावना है। मानसून ने राज्य के कई हिस्सों में भले ही 10 दिनों पहले दस्तक दे दी है लेकिन 27 मई के बाद उसकी रफ्तार धीमी पड़ जाएगी और पांच जून के बाद उसके सक्रिय होने की संभावना है।

कृषि विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस साल मानसून ने25मई को दक्षिण कोकण में प्रवेश किया है, जो मानसून की सामान्य तारीख से10दिन पहले है। लेकिन27मई से मानसून की गति धीमी हो जाएगी। इससे राज्य के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पूर्वानुमान के अनुसार27मई से राज्य में मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो जाएगा और तापमान में भी कुछ वृद्धि होगी। मई के अंत तक कोकण को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

यह स्थिति5जून तक जारी रहने का अनुमान है। इसलिए5जून तक महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मानसून के आगमन और मानसूनी बारिश की संभावना नहीं है। इस बीचमानसून देश के अन्य इलाकों में भी अपनी यात्रा अस्थायी रूप से रोक सकता है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles