spot_img

Mumbai : 10 दिन पहले महाराष्ट्र पहुंचा मानसून

मुंबई : (Mumbai) अपने सामान्य तारीख से 10 दिन पहले इस बार मानसूनी हवाओं ने महाराष्ट्र में दाखिल होकर किसानों और मौसम वैज्ञानिकों को राहत दी है। कोकण, गोवा सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों मानसून का आगमन हो गया है. यह जानकारी मुंबई मौसम विभाग की निदेशक शुभांगी भूटे ने दी है।

भुटे के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून का आगमन हो गया है. मौसम की स्थितियां इसी तरह अनुकूल बनी रहीं तो अगले दो-तीन दिनों में मानसून मुंबई सहित राज्य में सक्रिय हो जाएगा। मानसून के 5 जून को दाखिल होने की संभावना थी, लेकिन 10 दिन पहले यानी 25 मई को कोकण के देवगड और गोवा क्षेत्र में मानसूनी हवाओं का आगमन हुआ है। अगले दो-तीन दिनों में मुंबई, कोकण, गोवा और पश्चिमी महाराष्ट्र के साथ राज्य के कई अन्य जिलों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। देश में इस साल मानसून समय से पहले कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। 16 सालों में यह सबसे जल्दी आगमन हुआ है।साल 2009 में मानसून 23 मई को केरल में दाखिल हुआ था। पिछले साल मानसून ने जून के दूसरे सप्ताह में महाराष्ट्र में आगमन किया था। सामान्य तौर पर 10 जून के आस-पास मानसूनी बादल महाराष्ट्र पहुंचते हैं।

मुंबई मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई और पालघर को बुधवार तक और ठाणे को गुरुवार तक के लिए येलो अलर्ट पर ऱखा गया है। रायगढ़ के लिए आज ऑरेंज अलर्ट और कल से गुरुवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए गुरुवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles