spot_img

Moscow : पुतिन ने जताई उम्मीद, यूक्रेन में परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं पड़ेगी

मॉस्को : (Moscow) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा है कि अब तक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं पड़ी है और वह आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसकी जरूरत नहीं होगी। यह बयान रूसी राज्य टेलीविजन द्वारा रविवार को प्रसारित एक वृत्तचित्र में सामने आया, जिसमें पुतिन के सत्ता में 25 वर्षों की यात्रा को दर्शाया गया है।

पुतिन ने कहा, “हमारे पास 2022 में शुरू किए गए विशेष सैन्य अभियान को रूस के अनुकूल परिणाम तक पहुंचाने की पर्याप्त ताकत और संसाधन हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “परमाणु हथियारों की आवश्यकता नहीं पड़ी है… और मेरी आशा है कि आगे भी नहीं पड़ेगी।”

इस बयान के साथ पुतिन ने एक बार फिर यूक्रेन युद्ध को “विशेष सैन्य अभियान” करार दिया, न कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2014 में जब रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया था, उस समय यूक्रेन पर पूरी तरह से हमला करना “व्यावहारिक रूप से अवास्तविक” था। उनके अनुसार, “देश उस समय पूरे पश्चिमी गठबंधन से सीधे टकराव के लिए तैयार नहीं था।”

पुतिन ने यह भी दावा किया कि रूस ने डोनबास संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास किया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन के साथ सुलह “अवश्यंभावी” है, जिससे यह संकेत मिलता है कि रूस भविष्य में किसी न किसी रूप में वार्ता के लिए तैयार हो सकता है।

नवंबर 2024 में रूस ने अपने परमाणु सिद्धांत को संशोधित किया था, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि परमाणु हथियारों का प्रयोग किस परिस्थिति में किया जा सकता है। नई नीति के तहत, यदि किसी पारंपरिक हमले के पीछे परमाणु शक्ति से लैस कोई देश हो, तो रूस जवाब में परमाणु हथियार इस्तेमाल कर सकता है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles