मुंबई : (Mumbai) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती (Senior IPS officer Deven Bharti) को राज्य सरकार ने बुधवार को मुंबई पुलिस पद पर नियुक्त किया है। देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह मुंबई में कानून एवं व्यवस्था के संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे हैं।
मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर (Mumbai Police Commissioner Vivek Phansalkar) बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। फणसलकर को आज मुंबई पुलिस के नायगांव स्थित कार्यालय में भावभीनी बधाई दी गई। इसके बाद राज्य सरकार ने देवेन भारती को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और अपराध शाखा के उपायुक्त के रूप में भी काम किया है। वह कुछ समय तक वित्तीय अपराध शाखा के प्रमुख भी रहे। उन्होंने आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। विशेष पुलिस आयुक्त का पद एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद बनाया गया था। देवेन भारती को मुंबई का पहला विशेष पुलिस आयुक्त बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। अब विवेक फणसलकर के सेवानिवृत्त होने के बाद देवेन भारती को मुंबई कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


