spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति ने जस्टिस बीआर गवई को देश का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जस्टिस बीआर गवई को देश का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। वर्तमान चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश भेजी थी। जस्टिस खन्ना 13 मई को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस गवई 14 मई को चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे। जस्टिस गवई लगभग छह महीने तक चीफ जस्टिस के पद पर रहेंगे।

जस्टिस बीआर गवई ने 16 मार्च 1985 से वकालत शुरु की थी। वे 1987 से 1990 तक बांबे हाई कोर्ट और 1990 से बांबे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में प्रैक्टिस की। अगस्त 1992 से लेकर जनवरी 2000 तक उन्होंने बांबे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में महाराष्ट्र सरकार के वकील के तौर पर काम किया। 14 नवंबर 2003 को उन्हें बांबे हाईकोर्ट का जज नियुक्त कया गया। 24 मई 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। जस्टिस गवई 23 नवंबर तक देश के चीफ जस्टिस होंगे।

Explore our articles