spot_img

Dharamshala : धर्मशाला में IPL मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू मूल्य और सीमित टिकटों की जानकारी

धर्मशाला : (Dharamshala) एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 4 मई को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल मैच का आयोजन होगा। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मैच को लेकर जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। रविवार को सुबह 11 बजे से मैच के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू हो गई। जैसे ही काउंटर खुले, दर्शकों की लंबी कतारें लग गईं और तेज धूप में भी लोग टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़े हो गए।

टिकटों की कीमत और बिक्री की शर्तें

एम-3 स्टैंड के टिकट की कीमत 2 हजार रुपये निर्धारित की गई है। एक व्यक्ति को केवल दो टिकट ही दिए जा रहे हैं। प्रदीप कुमार, जो गुरदासपुर, पंजाब से आए थे, ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, वे सुबह 11 बजे धर्मशाला पहुंचे और करीब 1 बजे टिकट प्राप्त किया। इसी तरह धर्मशाला के स्थानीय दर्शकों में भी इस मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया।

विजिटर की एंट्री पर रोक
पर्यटकों को हुआ निराशा का सामना

धर्मशाला में आईपीएल मैच के दौरान अब स्टेडियम में विजिटर्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इससे स्टेडियम की सुंदरता देखने आए पर्यटकों को भी निराश होकर लौटना पड़ा। एचपीसीए ने सभी मैचों की तैयारियां पूरी कर ली हैं, और 1 मई को पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला पहुंच जाएगी।

क्यूआर कोड स्कैन के बाद मिलेगी एंट्री
स्टेडियम में प्रवेश के नए नियम

इस बार दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 4 मई, 8 मई, और 11 मई को आईपीएल मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स आमने-सामने होंगे, जबकि 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स, और 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा।

Explore our articles