spot_img

Pune : वैदेही और श्रीवल्ली की जीत से भारत प्लेऑफ के करीब

पुणे : (Pune) बिली जीन किंग कप (Billie Jean King Cup) एशिया-ओशिनिया ग्रुप 1 में भारत की युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को चीनी ताइपे पर 2-1 से जीत दर्ज की। वैदेही चौधरी और श्रीवल्ली भामिदीपती (Vaidehi Chaudhary and Shrivalli Bhamidipati) की दमदार एकल जीतों की बदौलत भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी टेनिस कॉम्प्लेक्स में एमएसएलटीए द्वारा आईटीएफ, एआईटीए और पीएमडीटीए के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। भारत अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

वैदेही ने दिलाई शुरुआती बढ़त

351वीं रैंकिंग वाली वैदेही चौधरी ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने फेंग एन लिन के खिलाफ 6-2, 5-7, 6-4 से जीत दर्ज कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह मुकाबला 2 घंटे 9 मिनट तक चला।

श्रीवल्ली की लगातार चौथी जीत

इसके बाद श्रीवल्ली भामिदीपती ने भारत की बढ़त को 2-0 करते हुए जोआना गारलैंड को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (7-3) से हराया। यह मुकाबला 2 घंटे 38 मिनट तक चला। टूर्नामेंट में यह श्रीवल्ली की लगातार चौथी जीत रही।

डबल्स में भारतीय जोड़ी को हार

दिन के अंतिम डबल्स मुकाबले में अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की जोड़ी को यी त्सेन चो और फेंग-हसीन वू की जोड़ी के खिलाफ 2-6, 6-4, 6-10 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला 1 घंटे 31 मिनट चला।

भारत अब अपने अगले मुकाबले में प्लेऑफ की जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगा।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles