spot_img

Khunti : संचार मंत्रालय के अधिकारी ने डाक सेवा का निरीक्षण

खूंटी : (Khunti) भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधिकारी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने शुक्रवार को भारतीय डाक सेवा की क्वालिटी कंट्रोल की जांच के लिए खूंटी पहुंचे। अधिकारी ने जिले के तोरपा और मुरहू प्रखंड के बिचना में आयोजित डाक चौपाल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व मुरहू पहुंचने पर प्रखंड के उप प्रमुख अरूध्सा साबू और बिचना पंचायत की मुखिया नरगिस प्रियंका तीड़ू ने अंग वस्त्र देकर पारंपरिक ढंग से नीरज कुमार का स्वागत किया। मौके पर नीरज कुमार ने डाकघर की सेवा को और कैसे बेहतर बनाया जाए, इस संबंध में स्थानीय लोगों के साथ विचार विमर्श किया।

मुरहू के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू (Arun Kumar Sabu) ने सलाह दी कि प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में डाकघर का होना जरूरी है। डाकघर को कार्गाे सेवा से जोड़ते हुए ग्रामीणों के खेत की उपज को बाजार से जोड़ा जाए। इसके लिए न्यूनतम राशि मे कार्गाे सेवा उपलब्ध हो। मुखिया नरगिस प्रियंका तिड़ू ने कहा कि आम जन को डाकघर पर बहुत भरोसा है। इसका कारण इसकी अच्छी सेवा है। डाकघर की सुबिधा से ग्रामीणा काफी खुश हैं। लोगों के सुझाव पर भारत सरकार के अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि हम इस बात से खुश हैं कि लोग डाक विभाग की सेवा से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि उप प्रमुख जो एक व्यापारी भी है, ने डाक सेवा को बेतहर बनाने का बहुत सुंदर सुझाव दिया। इस सुझाव को हम पूरे भारत में लागू करेंगे। अधिकारी के भ्रमण के दौरान वरीय डाक अधीक्षक, जिला डाक अधीक्षक, के अलावा खूंटी और मुरहु डाकघर के अधिकारी मौजूद थे।

Explore our articles