spot_img

Hooghly : लोकल ट्रेन से निकलता दिखा धुंआ, यात्रियों में दहशत

हुगली : (Hooghly) शुक्रवार सुबह पांडुआ-हावड़ा लोकल ट्रेन के नीचे से अचानक धुआं निकलता देखा गया। जैसे ही मामला प्रकाश में आया, यात्रियों में दहशत फैल गई। पहियों के नीचे से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांडुआ-हावड़ा लोकल ट्रेन शुक्रवार सुबह तकरीबन 9:50 बजे वैद्यबाटी स्टेशन पहुंची। इसके तुरंत बाद, पहियों के नीचे धुआं देखा गया। सूचना मिलने पर शेवड़ाफूली से रेलवे पुलिस और रेलवे कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। मरम्मत कार्य संपन्न होने के बाद बाद सुबह 10:25 बजे ट्रेन पुनः हावड़ा के लिए रवाना हुई। कार्यालय समय के दौरान इस व्यवधान के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Explore our articles