spot_img

Mumbai : मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव

मुंबई : (Mumbai) यात्रियों की सुविधा के लिए 23 मार्च, 2025 से ट्रेन संख्‍या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को आणंद स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है। आणंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव के कारण मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद स्टेशनों पर ट्रेन संख्‍या 20902 के समय में परिवर्तन होगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 23 मार्च, 2025 से ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस आणंद स्टेशन पर 10.38 बजे पहुंचेगी और 10.40 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर समय में कोई बदलाव नहीं होगा। वापसी की दिशा में, ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस आणंद स्टेशन पर 15.30 बजे पहुंचेगी और 15.32 बजे प्रस्थान करेगी। अतिरिक्त ठहराव के कारण अहमदाबाद स्टेशन पर ट्रेन के समय में संशोधन किया गया है। यह ट्रेन अब अहमदाबाद स्टेशन पर 14.50/15.00 बजे के बजाय 14.45/14.55 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी। साथ ही, यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर 20:25 बजे के बजाय 20:30 बजे पहुंचेगी। विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Kolkata : नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

कोलकाता : (Kolkata) अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर...

Explore our articles