spot_img

Mumbai : वरिष्ठ मूर्तिकार राम सुतार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाएगा : मुख्यमंत्री फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि वरिष्ठ मूर्तिकार राम सुतार को वर्ष 2024 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार महाराष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम सुतार एक वरिष्ठ मूर्तिकार हैं। वह अब 100 वर्ष के हो चुके हैं और अभी भी मूर्तियां बनाने का काम कर रहे हैं। इंदु मिल में निर्माणाधीन डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का भव्य स्मारक में स्थापित होने वाली बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा बनाने का काम राम सुतार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार किसे दिया जाए, इसका चयन पुरस्कार चयन समिति करती है। इस चयन समिति की बैठक 12 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। इस बैठक में 2024 के पुरस्कार के लिए राम सुतार के नाम को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये, एक प्रमाण पत्र, एक पदक और एक शॉल राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है।

New Delhi : इस्पात मंत्रालय स्टील क्षेत्र पर 27 अप्रैल को करेगा खुली चर्चा, पंजीकरण शुरू

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार स्टील के महत्त्व से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय...

Explore our articles