spot_img

Champawat : आयुष्मान आरोग्य केंद्र की योग साधिकाओं ने सुनीता विलियम के स्वागत में किया समारोह

चंपावत : (Champawat) आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नियमित योग साधना कर रही महिलाओं ने सुनीता विलियम के 286 दिन बाद अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर उनका भावात्मक रूप से स्वागत किया। महिलाओं ने सुनीता के दीर्घायु की कामना की।

योग निदेशक सोनिया आर्या ने कहा कि सुनीता विलियम ने अंतरिक्ष में 286 दिनों तक अपने साहस और दृढ़इच्छा शक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर छिपी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर कई महिलाएं मौजूद रहीं और उन्होंने सुनीता विलियम के साहस और उपलब्धियों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर हेमा पांडे, पूजा थापा, जानकी, मीनाक्षी, मुन्नी, रेखा जोशी, सुनीता, बिमला, डॉली, कमलेश, सीमा, निर्मला, विमला, बीना, संगीता, पुष्पा, गीता, हेमा मुरारी, रेखा बोहरा, शोभा मुरारी, बबीता, लीलावती, भावना, राजेश्वरी, दीपा आदि साधिकाएं मौजूद रहीं

Chandigarh : चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय व सीएम कार्यलय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : (Chandigarh) चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय (Punjab Secretariat in Chandigarh) को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सचिवालय...

Explore our articles