spot_img

Kathmandu : काठमांडू से उत्तर प्रदेश जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 यात्री घायल

काठमांडू : (Kathmandu) काठमांडू से उत्तर प्रदेश के रायबरेली की ओर जा रही एक भारतीय मिनी बस सोमवार की सुबह हेटौडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस में सवार सभी 17 यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें चार की अवस्था गंभीर बताई गई है।

हेटौडा के डीएसपी श्याम अर्याल ने बताया कि काठमांडू घूमने आए रायबरेली के यात्री मिनी बस (यूपी-70/एनटी 6917) से वापस जा रहे थे, तभी ब्रेक फेल होने के कारण हेटौडा में इंद्रसरोवर धाराखोलछा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक सहित सभी 17 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में चार यात्रियों की अवस्था गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल रायबरेली जिले के निवासी 55 वर्षीय राज करण तिवारी, 38 वर्षीय जीतेन्द्र प्रताप सिंह, 44 वर्षीय अजय मिश्र और 38 वर्षीय अभय प्रताप सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को सामान्य उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Kolkata : नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

कोलकाता : (Kolkata) अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर...

Explore our articles