spot_img

New Delhi : महाराष्ट्र में होने वाले परिषद् के उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली : (New Delhi) महाराष्ट्र में विधान परिषद् की खाली पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) ने रविवार को 3 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए।

रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद् के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने संदीप जोशी, संजय केनेकर और दादाराव केचे (Sandeep Joshi, Sanjay Kenekar and Dadarao Keche) को टिकट दिया, जो महाराष्ट्र विधान परिषद् का उपचुनाव लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधान परिषद् की खाली हुई 5 सीटों के लिए 27 मार्च को मतदान होगा। सत्ताधारी गठबंधन महायुति में 3 सीटें भाजपा और 1-1 सीट शिवसेना-एनसीपी को मिली है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles