spot_img

Mumbai : पर्दे पर बोल्ड सीन्स ना करने की वजह अभिषेक ने की साझा

मुंबई : (Mumbai) अभिषेक बच्चन ने एक्टिंग करियर को देखें तो पिछले कुछ सालों में उन्होंने लीक से हटकर फिल्में की हैं। लेकिन इनमें कोई भी ऐसी फिल्म नहीं है, जिसमें वह बोल्ड सीन्स करते दिखे हों। आखिर इस तरह की फिल्मों और सीन्स से अभिषेक बच्चन को क्यों परहेज है? हाल ही में इस विषय को लेकर अभिषेक बच्चन ने खुलकर बात की। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन बताते हैं जो कहानियां उनके दिल को छू लेती हैं, वह उनको ही चुनते हैं। बोल्ड सीन्स को लेकर अभिषेक कहते हैं, ‘ मैं बोल्ड सीन्स में असहज महसूस करता हूं। मुझे फिल्मों में ऐसे सीन्स करना अच्छा नहीं लगता है। जब मैं अकेले में भी कोई शो देखता हूं और उसमें ऐसे सीन्स आते हैं तो मैं उन्हें आगे बढ़ा देता हूं।’

फिल्मों के चयन का तरीका भी बताया
आगे अभिषेक बच्चन बताते हैं कि वह एक बेटी का पिता हैं। ऐसे में जो फिल्में अपनी बेटी के साथ देख सकते हैं, वैसी ही फिल्मों का चयन करते हैं, उनमें एक्टिंग करते हैं। अभिषेक यह भी बताते हैं कि बेटी को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि पापा फिल्मों में ये क्या कर रहे हैं।

Explore our articles