spot_img

Dhaka : संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने रोहिंग्या मुद्दे पर बांग्लादेश का समर्थन किया

ढाका : (Dhaka) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आज सुबह यहां गुलशन में नए यूएन भवन में आयोजित एक समारोह में रोहिंग्या मुद्दे पर बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए यूएन की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने यूएन मिशन में बांग्लादेशी शांति सैनिकों के योगदान की प्रशंसा की। गुटेरेस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सुधारों पर भी चर्चा की।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र-बांग्लादेश संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र ध्वज फहराया। इस यात्रा के बाद बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र की टीम के साथ बैठक हुई।

इसके बाद गुटेरेस और उद्योग, आवास एवं लोक निर्माण मामालों के सलाहकार आदिलुर रहमान खान ने गुलशन में संयुक्त रूप से बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र भवन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन सलाहकार सईदा रिजवाना हसन और बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक ग्विन लुईस भी शामिल हुए।

Kathmandu : फोरेंसिक जांच से खुलासा- नेपाल में जेन जी विद्रोह के दौरान आगजनी में इस्तेमाल हुआ था पेट्रोलियम पदार्थ

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में पिछले वर्ष ८-९ सितंबर को हुए जेन–जी आंदोलन ('Gen-G' movement) के दौरान संसद भवन, सर्वोच्च अदालत, देश के प्रमुख...

Explore our articles