spot_img

Vadodara/Ahmedabad : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुजरात दौरे पर, वडोदरा में कुछ देर रुकीं

वडोदरा/अहमदाबाद :(Vadodara/Ahmedabad)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अपना चार दिवसीय गुजरात दौरा शुरू कर दिया है। वडोदरा हवाई अड्डे पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा सहित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

चार दिवसीय गुजरात दौरा शुरू करते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए एकता नगर जा रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरीं। जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल के अतिरिक्त महापौर पिंकी सोनी, सांसद डॉ. हेमांग जोशी, पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार, ब्रिगेडियर सुरेश एस. और कलेक्टर डॉ. अनिल धमेलिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति और गणमान्य व्यक्ति एकता नगर के लिए रवाना हुए।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles