spot_img

Kanpur : उपचुनाव में हुई बेइमानी से ही जनता बनाएगी सपा की सरकार : अखिलेश यादव

कानपुर : (Kanpur)महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु सरकार की अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहे हैं। मीडिया पर दबाव बनाकर आंकड़ों और सच्चाई काे दिखाने से रोका जा रहा है। आयोजनों की आड़ में सरकार केवल अपना प्रचार-प्रसार ही करती है। भाजपा सरकार विकास के खिलाफ है। मिल्कीपुर उपचुनाव में धांधली के चलते सीट जबरन जीती गई है, जिसे अयोध्या का बदला कहा जा रहा है। कानपुर में भी उपचुनाव के दौरान खूब बेईमानी की गई थी लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश और उनकी मेहनत की वजह से यह सीट हमने जीत ली। यही कारण है कि अब 2027 में होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी। यह बातें रविवार को कानपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।

सपा के पूर्व विधायक सतीश निगम की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव रविवार को कानपुर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के खिलाफ है। धार्मिक, राजनीतिक या किसी भी तरह के बड़े कार्यक्रमों के जरिए वह केवल अपनी ब्रांडिंग करती है। जितना बजट वह अपने प्रचार-प्रसार में खर्च करती है, यदि उतना बजट जनता के हित में लगा दे, तो व्यवस्थाएं काफी हद तक सुधर सकतीं हैं। प्रयागराज में संगम स्नान करने आए सरकार के करीबियों को वीआईपी सुविधा दिया जाता है। जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए किसी भी तरह की कोई खास व्यवस्था नहीं है। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा छुपाया जा रहा है और जब मीडिया ने इसे दिखाने की कोशिश करी तो दबाव बनाते हुए कार्रवाई की गई।

उपचुनाव के दौरान भाजपा की जमकर बेईमानी देखी गई। मिल्कीपुर उपचुनाव को जीतने के बाद उसे अयोध्या में हुई हार का बदला माना जा रहा है। जबकि यह सब जानते हैं कि किस तरह से बेईमानी कर इस सीट को जीता गया। कुछ यही हाल कानपुर का भी था लेकिन कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास और जोश के आगे उनकी एक न चली।

गंगा को स्वच्छ और अरिवल बनाने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए लेकिन गंगा आज भी मैली है। कुल मिलाकर मां गंगा तो साफ नहीं हुईं लेकिन बजट साफ हो गया। सरकार के इन्हीं रवैयों को देख प्रदेश की जनता काफी समझदार हो गई है। 2047 तक सपा नहीं बल्कि भाजपा 2027 में ही शून्य हो जाएगी।

Kolkata : अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ आयोजक ने की पुलिस में शिकायत

कोलकाता : (Kolkata) बनगांव में कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने शनिवार को बंगाली अभिनेत्री एवं पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती (former Trinamool Congress...

Explore our articles